शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,186 पर, सेंसेक्स (Sensex) 111 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।  

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 111 अंक यानी 0.53% की मजबूती के साथ 20,811 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 31 अंक यानी 0.50% की बढ़त के साथ 6,186 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.35% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.30% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.35% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में लाल निशान पर ही कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स, 20,637 और निफ्टी 6,131 दिन के निचले स्तरों पर रहे। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 20,829 और निफ्टी 6,192 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.53% की मजबूती रही। बैंकिंग में 1.19%, हेल्थकेयर में 1.11%, ऑटो में 0.68%, तेल-गैस में 0.59% और एफएमसीजी में 0.45% की बढ़त रही। दूसरी ओर, पावर में 1.45% की गिरावट रही। धातु में 0.91%, टीईसीके में 0.51%, आईटी में 0.38% की कमजोरी रही। रियल्टी एकदम सपाट रहा। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2014)  
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!