शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।  

बीएसई में आज के शुरूआती कारोबार में कंपनी का शेयर 164.45 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:47 बजे यह 2.72% की बढ़त के साथ 164.30 रुपये पर है। 

हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के आदेश पर रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद अब कंपनी की हिमाचल प्रदेश संयंत्र में खनन संचालन दोबारा शुरू किया जा सकेगा। गौरतलब है कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने कंपनी के इस संयत्र को पर्यावरण की कसौटी पर खरा न उतरने की वजह से इसमें खनन गतिविधियों पर रोक लगायी थी। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!