शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 6200 के ऊपर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह हल्की मजबूती का रुख है।

बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) ने 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।

सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 28 अंक की मजबूती के साथ 20,880 पर है। निफ्टी (Nifty) 5 अंक की बढ़त के साथ 6205 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.04% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.17% और बीएसई मिडकैप में 0.35% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती हेल्थकेयर सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.51% ऊपर है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख