शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1584.90 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 11 बजे यह 5.04% के नुकसान के साथ 1578 रुपये पर है। 

मारुति ने गुजरात परियोजना पर निदेशक मंडल के फैसले पर स्पष्टीकरण जारी किया है। मारुति सुजुकी ने कहा कि सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) गुजरात परियोजना का संचालन करेगी। 
कंपनी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस संयंत्र में हरियाणा संयंत्र के मुताबिक ही उत्पादन की लागत तय होगी। मारुति सुजुकी का गुजरात संयंत्र न तो घाटे में रहेगा और ना ही ज्यादा मुनाफा कमायेगा। हालाँकि, कैपेक्स जुटाने के लिए सुजुकी को मुनाफा कमाना होगा। एमएसआईएल और सुजुकी मोटर के बीच उत्पादन समझौते की अवधि समाप्त हो जाने के बाद सुजुकी मोटर की परिसंपत्ति एक उचित मूल्य के साथ एमएसआईएल में हस्तांतरित हो जायेगी। 
गौरतलब है कि मारुति सुजुकी और उसकी पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के बीच प्रस्तावित गुजरात परियोजना के लिए हुए सौदे पर कंपनी के निवेशकों ने विरोध दर्ज कराया है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!