शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑटो क्षेत्र के शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह घरेलू बाजार में अस्थिरता रहने की संभावना है। 

शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आये तीसरी तिमाही के जीडीपी (GDP) आँकड़ों का बाजार की चाल पर असर देखने योग्य होगा। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस क्षेत्र के एचएसबीसी मार्किट परसेज मैनेजर सूचकांक पर भी बाजार की नजर होगी।

ऑटो कंपनियों के फरवरी माह के बिक्री आँकड़ों को लेकर भी बाजार सचेत रहेगा। इन सबके अलावा, घरेलू बाजार में विदेशी मुद्रा के बहिर्भाव और भारतीय रुपये की चाल पर भी निवेशकों की नजर होगी।

कमोडिटी कीमतों, विशेष रूप से कच्चे तेल की कीमतों पर बाजार का ध्यान रहेगा।

अगले सप्ताह वैश्विक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण आँकड़ें जारी होंगे, जिनका भातीय बाजार पर असर देखने योग्य होगा। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!