शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में तेजी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों का का जोश बढ़ा है।

सेंसेक्स (Sensex) 21,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर है।

दोपहर 1:25 बजे सेंसेंक्स 244 अंक यानी 1.17% की मजबूती के साथ 21,191 पर है। निफ्टी (Nifty) 71 अंक यानी 1.14% चढ़ कर 6,292 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.12% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 1.03% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.85% की बढ़त है। इस दौरान धातु और बैंकिंगक्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख बना हुआ है।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु में 2.21% की तेजी है। बैंकिंग में 2.15%, कैपिटल गुड्स में 1.65%, तेल-गैस में 1.34%, पावर में 1.28%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.18%, एफएमसीजी में 1.00%, ऑटो में 0.80% की मजबूती है। टीईसीके में 0.30%, रियल्टी में 0.21% और आईटी में 0.20% की बढ़त है। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.04% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2014) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!