शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है।  

 बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 214 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:25 बजे यह 5.43% की बढ़त के साथ 201.90 रुपये पर है।गौरतलब है कि रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) ने भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के साथ टावर शेयरिंग समझौता  समझौता किया है। इस समझौते के तहत रिलायंस जियो देश भर में अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए भारती इन्फ्राटेल के दूरसंचार टावर बुनियादी ढाँचे का इस्तेमाल करेगी। 

गौरतलब है कि रिलायंस जियो, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सब्सीडियरी कंपनी है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!