भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह हल्की गिरावट का रुख है।
बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 6500 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया था, हालाँकि अभी यह इस स्तर के ऊपर आ गया है।
सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 8 अंक की कमजोरी के साथ 21,912 पर है। निफ्टी 4 अंक की गिरावट के साथ 6523 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.21% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.35% और बीएसई मिडकैप में 0.24% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट आईटी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.14% नीचे है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2014)
Add comment