शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में मजबूती जारी

शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। 

पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 10% तक चढ़ गया है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 902.40 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:05 बजे यह 2.99% की मजबूती के साथ 895 रुपये पर है। 

खबर है कि इस महीने सरकार गैस की उच्च कीमतों पर अधिसूचना जारी कर सकती है। 

वहीं, कंपनी के जामनागर रिफाइनरी कॉम्पलेक्स के चार क्रूड डिस्टिलेशन इकाईयों में से एक इकाई को अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है। संयंत्र के रखरखाव और निरीक्षण की वजह से 20 मार्च 2014 से लेकर 3 से 5 सप्ताह तक बंद रखा जायेगा। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!