शेयर बाजार में वास्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers) के शेयर भाव में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी बनी हुई है।
बीएसई में आज दूसरे दिन भी कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 20% तक चढ़ चुका है।
गौरतलब है कि कंपनी को उत्तर प्रदेश हाउसिंग और विकास बोर्ड से लखनऊ में बहुमंजिली फ्लैटो के निर्माण के लिए 130 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। वहीं मुंबई के शेथ क्रिएटर्स से भी कंपनी को रिहायशी इमारतों के निर्माण के लिए 115 करोड़ रुपये का अन्य ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2014)


