शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बनी हुई है। दोपहर 1:15 बजे सेंसेक्स 88 अंक यानी 0.40% की कमजोरी के साथ 20,848 पर है।

निफ्टी 20 अंक यानी 0.30% गिर कर 6,518 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.06% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.14% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.13% की बढ़त है। आज के कारोबार में धातु और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.54% की गिरावट है। कैपिटल गुड्स में 0.96%, एफएमसीजी में 0.56%, हेल्थकेयर में 0.53%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.50%, ऑटो में 0.41%, तेल-गैस में 0.31% और बैंकिग में 0.12% की कमजोरी है। दूसरी ओर, रियल्टी में 3.92% की मजबूती है। पावर में 0.69%, आईटी में 0.30% और टीईसीके में 0.06% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2014) 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!