शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6,493 पर, सेंसेक्स (Sensex) 82 अंक नीचे

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 6,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 82 अंक यानी 0.37% की गिरावट के साथ 21,775 पर रहा। निफ्टी 24 अंक यानी 0.37% की कमजोरी के साथ 6,493 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.72% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.55% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.22% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मिले-जुले रुख के साथ हुई। निफ्टी 6,500 के स्तर से नीचे खुला। हालाँकि जल्द ही निफ्टी 6,500 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ी। सेंसेक्स 21,991 और निफ्टी 6,561 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। यूरोपीय बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 6,500 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,720 और निफ्टी 6,477 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.06% का घाटा हुआ। टीईसीके में 3.53%, रियल्टी में 3.47% और हेल्थकेयर में 1.03% की गिरावट रही। पावर में 0.69%, धातु में 0.64% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.26% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 1.45% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.92% ऑटो में 0.54%, एफएमसीजी में 0.39% और कैपिटल गुड्स में 0.21% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2014)

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!