शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी का रुख बना हुआ है। दोपहर 1:12 बजे सेंसेक्स 123 अंक यानी 0.56% की मजबूती के साथ 21,932 पर है।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, लेकिन जल्द ही इस स्तर से नीचे फिसल गया।

निफ्टी 40 अंक यानी 0.62% चढ़ कर 6,545 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.55% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 1.14% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.97% की बढ़त है। आज के कारोबार में तेल-गैस और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.07% की मजबूती है। एफएमसीजी में 1.49%,पावर में 1.61%, धातु में 1.20%, बैंकिंग में 1.10%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.01% की बढ़त है। रियल्टी में 0.91%, हेल्थकेयर में 0.52%, ऑटो में 0.38% और कैपिटल गुड्स में 0.12% की बढ़त है। दूसरी ओर, आईटी में 0.49% और टीईसीके में 0.21% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!