शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) रहा सपाट, निफ्टी (Nifty) 6524 पर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद सपाट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) एकदम सपाट रहा और यह 21,833 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 7 अंक यानी 0.11% की हल्की बढ़त के साथ 6,524 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.16% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.30% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.46% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु और एफएमसीजी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा, जबकि आईटी और टीईसीके में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

एशियाई शेयर बाजार में सुस्ती के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव होने लगा। कारोबार के दूसरे घंटे में सेंसेक्स 21,896 और निफ्टी 6541 तक चढ़ गये। लेकिन कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार की तेजी में कमी आयी। कारोबार के मध्य में बाजार हरे निशान पर एक दायरे में ही रहा। यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच दोपहर बाद के कारोबार में घरेलू बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,782 और निफ्टी 6506 तक फिसल गये। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार सँभल कर हरे निशान पर आ गया। आखिरकार सेंसेक्स एकदम सपाट रहा, जबकि निफ्टी हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ।

क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.12% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 1.21%, बैंकिंग में 0.61%, कैपिटल गुड्स में 0.48%, हेल्थकेयर में 0.45% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.34% की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी को 2.24% का घाटा सहना पड़ा। टीईसीके में 1.63%, तेल-गैस में 0.49%, रियल्टी में 0.36%, पावर में 0.11% और ऑटो में 0.07% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!