बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बांड खरीद कार्यक्रमों में एक बार फिर कटौती की है।
फेडरल रिजर्व की बैठक में बांड खरीदारी में 1,000 करोड़ डॉलर की कटौती का फैसला किया गया है।कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 114 अंक यानी 0.70% की गिरावट के साथ 16,222 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 26 अंक यानी 0.59% गिर कर 4,308 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 11 अंक यानी 0.61% की गिरावट के साथ 1,861 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा भाव 0.08 डॉलर चढ़ कर 98.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 2.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,369.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2014)
Add comment