भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 67 अंक की कमजोरी के साथ 21,766 पर है। निफ्टी (Nifty) 19 अंक की गिरावट के साथ 6505 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.11% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.01% की गिरावट है, जबकि बीएसई मिडकैप में 0.16% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट बैंक (Bank) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.79% नीचे है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2014)
Add comment