शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलस्टॉम टीऐंडडी इंडिया (Alstom T&D India) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में एलस्टॉम टीऐंडडी इंडिया (Alstom T&D India) के शेयर भाव में मजबूती बनी हुई है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 226.75 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11 बजे यह 1.82% की बढ़त के साथ 224 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कंपनी को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) से नया ठेका हासिल हुआ है। यह ठेका 161 करोड़ रुपये का है। इसे तहत उत्तर भारत के 5 राज्यों में स्थित 14 स्थानों पर एयर-इस्युलेटेड सबस्टेशनों की स्थापना तथा भिवानी में 765 केवी के रिएक्टर्स को स्थापित करने का कार्य कंपनी को करना है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख