शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6,500 से नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख बना हुआ है। कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 6,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।

दोपहर 1:10 बजे सेंसेक्स 60 अंक यानी 0.28% की गिरावट के साथ 21,772 पर है। निफ्टी 26 अंक यानी 0.40% गिर कर 6,498 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.44% की कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.12% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.27% की बढ़त है। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.72% की गिरावट है। रियल्टी में 1.53%, बैंकिंग में 1.24%, पावर में 1.07%, धातु में 0.85%, ऑटो में 0.84%, एफएमसीजी में 0.61% और तेल-गैस में 0.54% की कमजोरी है। दूसरी ओर, आईटी में 2.44% और टीईसीके में 2.00% की मजबूती है। हेल्थकेयर में 0.55% कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.50% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2014)

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!