शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार सपाट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मामूली बढ़त बनी हुई है।

निफ्टी (Nifty) 6,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर खुला, लेकिन अभी यह इस स्तर से नीचे फिसल गया है।

दोपहर 1:30 बजे सेंसेक्स 2 अंक यानी 0.01% की मामूली बढ़त के साथ 21,743 पर एकदम सपाट है। निफ्टी 7 अंक यानी 0.10% की बढ़त के साथ 6,590 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.66% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.68% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.71% की मजबूती है। आज के कारोबार में धातु और रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.40% की मजबूती है। रियल्टी में 1.89%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.96%, आईटी में 0.92%, पावर में 0.82%, टीईसीके में 0.73%, बैंकिंग में 0.60%, ऑटो में 0.23% और कैपिटल गुड्स में 0.10% की बढ़त है। दूसरी ओर, तेल-गैस में 1.41% की गिरावट है। एफएमसीजी में 0.20% और हेल्थकेयर में 0.06% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2014) 

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!