शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में तेजी

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी बनी हुई है।

सेंसेक्स (Sensex) 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है। निफ्टी (Nifty) 6,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर टिका हुआ है।

दोपहर 1:22 बजे सेंसेक्स 267 अंक यानी 1.23% की मजबूती के साथ 22,022 पर एकदम सपाट है। निफ्टी 80 अंक यानी 1.24% चढ़ कर 6,575 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.39% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.22% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.35% की मजबूती है। आज के कारोबार में बैंकिंग और तेल-गैस में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.57% की तेजी है। तेल-गैस में 2.12%, ऑटो में 1.07%, धातु में 1.02% की मजबूती है। रियल्टी में 0.97%, पावर में 0.62%, एफएमसीजी में 0.56%, कैपिटल गुड्स में 0.51% की बढ़त है। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.34%, हेल्थकेयर में 0.29% और आईटी में 0.11% की कमजोरी है। टीईसीके में 0.02% की मामूली कमजोरी है। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!