शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट जारी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख बना हुआ है।

दोपहर 1:28 बजे सेंसेक्स 32 अंक यानी 0.14% की कमजोरी के साथ 22,024 पर है। निफ्टी 5 अंक यानी 0.08% की मामूली कमजोरी के साथ 6,578 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.55% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.36% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.08% की मजबूती है। आज के कारोबार में तेल-गैस और टीईसीके में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.87% की गिरावट है। टीईसीके में 0.47%, आईटी में 0.46% की कमजोरी है। हेल्थकेयर में 0.01% की मामूली कमजोरी है। दूसरी ओर, पावर में 1.28% की मजबूती है। कैपिटल गुड्स में 1.27%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.10% एफएमसीजी में 0.58%, धातु में 0.37% और बैंकिंग में 0.09% की बढ़त है। रियल्टी में 0.04% और ऑटो में 0.02% की मामूली बढ़त है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2014)

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!