शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 99 अंक लुढ़का

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। यूक्रेन-रूस तनाव बढ़ने से बाजार पर दबाव बढ़ा।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के यूक्रेन पर दिये गये बयान से भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 99 अंक यानी 0.60% की गिरावट के साथ 16,269 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 61 अंक यानी 1.43% गिर कर 4,174 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 13 अंक यानी 0.70% की गिरावट के साथ 1,853 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा भाव 0.58 डॉलर चढ़ कर 92.67 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 4.00 डॉलर की मजबूती के साथ 1,334.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!