शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेबीएम ऑटो (JBM Auto) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में जेबीएम ऑटो (JBM Auto) के शेयर में मजबूती का रुख कायम है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 132.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया।

जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में यह सुबह 11:37 बजे 0.60% की बढ़त के साथ 128 रुपये पर है।

कंपनी ने 25 मार्च 2014 को घोषणा की थी कि वह अपने नये बस प्रोजेक्ट का कॉमर्शियल ऑपरेशन अक्टूबर 2014 से शुरू कर सकती है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2014)

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!