शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के शेयर भाव में लगातार दूसरे दिन मजबूती का रुख बना हुआ है।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 6.2% तक चढ़ गया है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 195.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 3:15 बजे यह 2.89% की बढ़त के साथ 192 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कंपनी ने एक नयी आवासीय परियोजना शुरू की है। यह परियोजना पुणे के मुंधवा में 43 एकड़ क्षेत्र में फैली है। इसमें लगभग 260,000 वर्ग मीटर क्षेत्र बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें 1,2,3 औऱ 4 बीएचके अपार्टमेंट्स मुहैया कराये जायेंगे।

गोदरेज प्रॉपर्टीज की अधिकतर परियोजनाओं की तरह यह भी एक संयुक्त उपक्रम (JV) परियोजना होगी, जिसमें जीपीएल (GPL) को परियोजना से मुनाफे का 35% हिस्सा मिलेगा। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!