शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,753 पर, सेंसेक्स (Sensex) 105 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

आज लगातार आठवें दिन सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर रहे।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 105 अंक यानी 0.47% की मजबूती के साथ 22,551 पर रहा। निफ्टी 31 अंक यानी 0.47% की बढ़त के साथ 6,753 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.46% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.59% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.60% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और हेल्थकेयर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार से ही बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में बाजार की तेजी बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 22,592 और निफ्टी 6,763 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.89% की तेजी रही। हेल्थकेयर में 1.57%, तेल-गैस में 1.43%, कैपिटल गुड्स में 1.18%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.13% और पावर में 1.02% की बढ़त रही। ऑटो में 0.95%, बैंकिंग में 0.93%, टीईसीके में 0.77% और आईटी में 0.35% की बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 1.50% और धातु में 0.50% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2014)

 

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!