शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6,736 पर, सेंसेक्स (Sensex) 42 अंक नीचे

लगातार दस दिनों की तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 6,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि यह इस स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 42 अंक यानी 0.19% की कमजोरी के साथ 22,509 पर रहा। निफ्टी 16 अंक यानी 0.24% की कमजोरी के साथ 6,736 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.78% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.39% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.18% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग और तेल-गैस क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार जारी रहा। इस दौरान निफ्टी 6,700 के स्तर से नीचे फिसल गया। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 22,369 और निफ्टी 6,697 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गया। हालाँकि जल्द ही यह 6,700 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार की गिरावट कम होती चली गयी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में कमजोरी के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.09% की गिरावट रही। तेल-गैस में 0.87%, कैपिटल गुड्स में 0.83%, रियल्टी-पावर दोनों में 0.44% व 0.44%, टीईसके में 0.23% और ऑटो में 0.13% की कमजोरी रही। आईटी में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.95% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 0.44%, धातु में 0.35% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.32% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!