शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएम ब्रेवरीज (GM Breweries) के शेयर ने छुआ निचला सर्किट

शेयर बाजार में जीएम ब्रेवरीज (GM Breweries) के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने निचला सर्किट छू लिया है। बीएसई में यह 9.99% के नुकसान के साथ 148.20 रुपये पर है। 

कंपनी की 3 अप्रैल 2014 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में कारोबारी साल 2014 के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश को मंजूरी दी गयी। इसके साथ ही कंपनी के बोनस इश्यू को भी मंजूर किया गया।

हालाँकि 6 मई 2014 को कंपनी की वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम) में लाभांश भुगतान और बोनस पर एजीएम के सदस्यों की अनुमति लेनी आवश्यक है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!