शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6,694 पर, सेंसेक्स (Sensex) 150 अंक लुढ़का

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 6,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 150 अंक यानी 0.66% की गिरावट के साथ 22,359 पर रहा। निफ्टी 42 अंक यानी 0.62% गिर कर 6,694 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.05% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.37% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.80% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो और आईटी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में गिरावट बढती चली गयी। इस दौरान निफ्टी 6,700 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। हालाँकि मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की गिरावट में कमी आयी। निफ्टी 6,700 के स्तर से ऊपर लौट आया। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में एक बार फिर गिरावट बढ़ी। निफ्टी 6,700 के स्तर से एक बार फिर नीचे फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 22,339 और निफ्टी 6,685 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में कमजोरी के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.00% की गिरावट रही। आईटी में 0.95%, टीईसीके में 0.92%, पावर में 0.83%, कैपिटल गुड्स में 0.74%, एफएमसीजी में 0.57%, तेल-गैस में 0.50% और बैंकिंग में 0.10% की कमजोरी रही। हेल्थकेयर में 0.04% की मामूली कमजोरी रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 3.37% की मजबूती रही। धातु में 0.25% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.21% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!