शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) सपाट

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मिले-जुले रुख के साथ सपाट बंद हुए। 
निफ्टी (Nifty) 6,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 16 अंक यानी 0.07% की हल्की कमजोरी के साथ 22,343 पर रहा। निफ्टी 1 अंक यानी 0.01% की मामूली बढ़त के साथ 6,695 पर एकदम सपाट बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.28% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.45% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.22% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 6,700 के स्तर से ऊपर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 22,482 और निफ्टी 6,725 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 6,700 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की कमजोरी बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 22,198 और निफ्टी 6,650 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की कमजोरी कम होती चली गयी। कारोबार के आखिरी मिनटों में निफ्टी हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन सेंसेक्स हरे निशान को लगभग छू कर इस स्तर से नीचे रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में सपाट बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.37% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.24%, पावर में 0.69%, बैंकिंग में 0.40%, हेल्थकेयर में 0.25%, आईटी में 0.13%, ऑटो में 0.11% और तेल-गैस में 0.10% और कैपिटल गुड्स में 0.09% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, धातु में 0.24% और एफएमसीजी में 0.14% की बढ़त रही। टीईसीके बिना किसी बदलाव के एकदम सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!