शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 181 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी रही। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी नहीं किये जाने से बाजार को बल मिला।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 181 अंक यानी 1.11% की बढ़त के साथ 16,437 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 71 अंक यानी 1.72% की मजबूती के साथ 4,184 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 20 अंक यानी 1.09% की बढ़त के साथ 1,872 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मई वायदा भाव 0.16 डॉलर गिर कर 107.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मई फ्यूचर 9.60 डॉलर की मजबूती के साथ 1,315.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!