शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 143 अंक लुढ़का

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। अमेरिकी कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों की संभावना से बाजार पर दबाव बढ़ा।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 143 अंक यानी 0.89% की गिरावट के साथ 16,027 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 54 अंक यानी 1.34% गिर कर 4,000 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 17 अंक यानी 0.95% की गिरावट के साथ 1,816 पर रहा।

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 2.4% और एसऐंडपी 500 में 2.7% की गिरावट दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 3.1% की तेज गिरावट रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मई वायदा भाव 0.07 डॉलर गिर कर 103.33 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मई फ्यूचर 1.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,318.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!