शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के शेयर उछले

शेयर बाजार में गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के शेयर भाव में शानदार तेजी बनी हुई है।

बीएसई में दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर 369.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1 बजे यह 15.63% की मजबूती के साथ 361.35 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि बीते 31 मार्च 2014 को समाप्त तिमाही में गृह फाइनेंस का मुनाफा बढ़ कर 74 करोड़ रुपये रहा है।पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 63 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 17% की वृद्धि हुई है।जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 31% बढ़ कर 254 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी अवधि में 194 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 1 रुपये प्रति शेयर की दर से बोनस इश्यू जारी किये हैं। निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2014 को समाप्त कारोबारी साल के लिए 3 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश के भुगतान का भी ऐलान किया है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!