शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,779 पर, सेंसेक्स (Sensex) 352 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 6,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 352 अंक यानी 1.58% की मजबूती के साथ 22,629 पर रहा। निफ्टी 104 अंक यानी 1.56% चढ़ कर 6,779 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.46% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.47% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.43% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ी। इस दौरान निफ्टी 6,700 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में मजबूती जारी रही। दोपहर के कारोबार में बाजार का जोश बढ़ा। कारोबार के आखिरी घंटे में सेंसेक्स 22,649 और निफ्टी 6,783 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.79% का फायदा पहुँचा। ऑटो में 2.25%, तेल-गैस में 1.79%, बैंकिंग में 1.78%, धातु में 1.85%, पावर में 1.81%, कैपिटल गुड्स में 1.59%, एफएमसीजी में 1.29%, आईटी में 1.21% और टीईसीके में 1.01% की मजबूती रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.80% और हेल्थकेयर में 0.71% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!