शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लिबर्टी शूज (Liberty Shoes) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में लिबर्टी शूज (Liberty Shoes) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 191.65 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:33 बजे यह 13.91% की मजबूती के साथ 186.75 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में लिबर्टी शूज का मुनाफा बढ़ कर 4 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 0.97 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जनवरी-मार्च 2014 को कंपनी की कुल आय 34% बढ़ कर 142 करोड़ रुपये रही है, जो की बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 106 करोड़ रुपय दर्ज हुआ था। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!