शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शासुन फार्मा (Shasun Pharma) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में शासुन फार्मास्युटिकल्स (Shasun Pharmaceuticals) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 120.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 34% तक चढ़ गया है। दोपहर 12:52 बजे यह 7.60% की मजबूती के सा 113.30 रुपये पर है।खबर है कि 23 अप्रैल 2014 को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में प्रेफेरेंशियल के आधार पर प्रमोटरों को कंवर्टिबल वारंट जारी करने पर विचार किया जायेगा। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!