शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6,800 से नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। 

निफ्टी (Nifty) 6,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। 

दोपहर 1:42 बजे सेंसेक्स 189 अंक यानी 0.82% की गिरावट के साथ 22,688 पर है। निफ्टी 63 अंक यानी 0.92% गिर कर 6,778 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.37% की कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.53% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.73% की गिरावट है। आज के कारोबार में एफएमसीजी और तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.91% की तेज गिरावट है। तेल-गैस में 1.78%, पावर में 0.88%, बैंकिंग में 0.82%, कैपिटल गुड्स में 0.67% और धातु में 0.28% की गिरावट है। आईटी में 0.23%, ऑटो में 0.09% और टीईसीके में 0.04 % की कमजोरी है। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.19% की मजबूती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.49% और हेल्थकेयर में 0.19% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!