शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6,761 पर, सेंसेक्स (Sensex) 56 अंक नीचे

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 56 अंक यानी 0.25% की गिरावट के साथ 22,632 पर रहा। निफ्टी 21 अंक यानी 0.32% गिर कर 6,761 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.72% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.88% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.26% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर लुढ़क गया। इस दौरान सेंसेक्स 22,597 और निफ्टी 6,750 दिन के निचले स्तरों तक फिसल गये। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स हरे निशान पर लौट आया, लेकिन जल्दी ही यह बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इसके बाद बाजार में गिरावट बढ़ती चली गयी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.01% की गिरावट रही। ऑटो में 0.97%, धातु में 0.53%, एफएमसीजी में 0.42%, तेल-गैस में 0.25%, टीईसीके में 0.09% और आईटी में 0.07% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 1.65% की मजबूती रही। रियल्टी में 0.57%, बैंकिंग में 0.36% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.08% की बढ़त रही। पावर में 0.03% की मामूली बढ़त रही। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!