शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 87 अंक ऊपर

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा। कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों और यूक्रेन संकट से जुड़ी अनिश्चितताओं की वजह से बाजार में भारी अस्थिरता रही।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 सूचकांक हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे, जबकि नैस्डैक लाल निशान पर बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 87 अंक यानी 0.53% की मजबूती के साथ 16,449 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1 अंक यानी 0.03% की मामूली कमजोरी के बाद 4,074 पर सपाट रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 6 अंक यानी 0.32% की बढ़त के साथ 1,869 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मई वायदा भाव 0.01 डॉलर चढ़ कर 100.85 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मई फ्यूचर 3.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,295.85 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!