शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर भाव में गिरावट बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1898 रुपये तक नीचे लुढ़क गया।

सुबह 10:30 बजे यह 1.10% के नुकसान के साथ 1898 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कंपनी ने अप्रैल 2014 में कुल 86,196 गाड़ियाँ बेची हैं, जबकि अप्रैल 2013 में कंपनी ने 97,302 गाड़ियाँ बेची थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में 11% की गिरावट आयी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 79,119 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 90,523 रही थी।

अप्रैल 2014 में कंपनी ने 7,077 गाड़ियों का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 6,779 गाड़ियों का निर्यात किया। इस तरह कंपनी का निर्यात साल-दर-साल 4% बढ़ा है। 

हालाँकि, कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 14% गिर कर 65,786 हो गयी है, जो कि बीते साल की इसी अवधि में 76,509 दर्ज हुई थी।

वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री में 4% की गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री घट कर 8322 हो गयी है। जो कि अप्रैल 2013 में 8696 रही थी। कंपनी की एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 87% गिर कर 76 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 601 दर्ज की गयी थी।  (शेयर मंथन, 02 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!