एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.09% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.13% ऊपर है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की बढ़त है। निक्केई (Nikkei), हैंग सेंग (Hang Seng) और कॉस्पी (Kospi) आज बंद हैं।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 45 अंक की मजबूती के साथ 6744 पर है। (शेयर मंथन, 06 मई 2014)
Add comment