शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के शेयर चढ़े

मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1124 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:17 बजे यह 4.24% की बढ़त के साथ 1105.40 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 70 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 27 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 159% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 25% बढ़ कर 311 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 249 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 06 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!