शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infrastructure Developers) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है।

पिछले पाँच कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 15% तक चढ़ा है। बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 154.35 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 11:20 बजे यह 16.00% की मजबूती के साथ 152.25 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कंपनी को नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से हरियाणआ में 2,300 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस सड़क परियोजना के तहत कंपनी को हरियाणा में चार लेनों वाली सड़क का निर्माण करना है। (शेयर मंथन, 12 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!