
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.66% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.59% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.97% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.59% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.18% की मजबूती है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.91% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 101 अंक की मजबूती के साथ 7115 पर है। (शेयर मंथन, 13 मई 2014)
Add comment