शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 7400 के पार

लोक सभा चुनाव के नतीजों के रूझान के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह तेजी का रुख है।

बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) ने 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चला गया। निफ्टी (Nifty) भी 7,200 के स्तर को पार कर गया। निफ्टी अभी 7,400 के स्तर के ऊपर है।

सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स 939 अंक की उछाल के साथ 24,845 पर है। निफ्टी 281 अंक की तेजी के साथ 7404 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.91% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.47% और बीएसई मिडकैप में 1.21% की बढ़त है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.55% नीचे है। (शेयर मंथन, 16 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!