शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,203 पर, सेंसेक्स (Sensex) 216 अंक चढ़ा

लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को स्पष्ट बहुमत मिलने की खबर के साथ भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स  (Sensex) 25,376 और निफ्टी (Nifty) 7,563 सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तरों पर रहे।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 24,000 और निफ्टी 7,200 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 216 अंक यानी 0.90% की मजबूती के साथ 24,122 पर रहा। निफ्टी 80 अंक यानी 1.12% चढ़ कर 7,203 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 2.06% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.64% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.21% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और बैंकिंग में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत धमाकेदार रही। सेंसेक्स 24,000 और निफ्टी 7,200 के स्तर से ऊपर खुले। लोकसभा चुनावों के रूझानों में एनडीए (NDA) के बढ़त बनाये रखने की खबरों से बाजार का जोश बढ़ा। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 25,000 और निफ्टी 7,500 के अहम स्तर पार कर गये। इस दौरान सेंसेक्स 25,376 और निफ्टी 7,563 अब तक के रिकॉर्ड ऊपरी स्तर तक चढ़ गये। हालाँकि सेंसेक्स और निफ्टी जल्द ही इन अहम स्तरों से नीचे फिसल गये। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती कम होती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती तेजी से घटी। सेंसेक्स 24,000 और निफ्टी 7,200 के स्तर से भी नीचे फिसल गये। हालाँकि ये जल्द ही इन स्तरों से ऊपर लौट आये। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 5.97% की तेजी रही। बैंकिंग में 4.39%, पावर में 3.33%, कैपिटल गुड्स में 3.15%, तेल-गैस में 2.65%, धातु में 2.61% की मजबूती रही। ऑटो में 0.88% की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी में 2.22%, एफएमसीजी में 1.85%, हेल्थकेयर में 1.39%, टीईसीके में 1.27% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.97% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 16 मई 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"