शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,276 पर, सेंसेक्स (Sensex) 76 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 7,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, लेकिन अंत में इस स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 76 अंक यानी 0.31% की मजबूती के साथ 24,374 पर रहा। निफ्टी 23 अंक यानी 0.32% की बढ़त के साथ 7,276 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.74% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 2.11% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 2.31% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। निफ्टी 7,300 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार का जोश बढ़ता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 24,525 और निफ्टी 7,320 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीज घरेलू बाजार को बल मिला। हालाँकि, दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की मजबूती कम हुई। निफ्टी 7,300 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 24,326 और निफ्टी 7,258 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार सँभला। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 6.78% की तेजी रही। रियल्टी में 5.54%, पावर में 2.20%, धातु में 1.80%, तेल-गैस में 1.10% की मजबूती रही। बैंकिंग-एफएमसीजी दोनों में 0.70% व 0.70%, कैपिटल गुड्स में 0.50%, हेल्थकेयर में 0.12% और ऑटो में 0.09% की बढ़त रही। दूसरी ओर, टीईसीके में 0.47% और आईटी में 0.31% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 22 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!