शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,367 पर, सेंसेक्स (Sensex) 319 अंक उछला

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 7,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 319 अंक यानी 1.31% की मजबूती के साथ 24,693 पर रहा। निफ्टी 91 अंक यानी 1.25% चढ़ कर 7,367 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 2.02% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.76% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.87% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर और तेल-गैस में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 7,300 के स्तर के ऊपर खुला। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती में कमी आयी। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 24,746 और निफ्टी 7,381 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.66% की तेजी रही। तेल-गैस में 2.16%, कैपिटल गुड्स में 2.15%, रियल्टी में 2.10%, ऑटो में 1.72%, बैंकिंग में 1.64% की मजबूती रही। टीईसीके में 0.48%, आईटी में 0.15% और हेल्थकेयर में 0.04% की बढ़त रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.82% और एफएमसीजी में 0.47% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 23 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!