शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,236 पर, सेंसेक्स (Sensex) 322 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 7,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 322 अंक यानी 1.31% की गिरावट के साथ 24,234 पर रहा। निफ्टी 94 अंक यानी 1.28% गिर कर 7,236 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.94% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.34% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.48% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी और टीईसीके में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 7,300 के स्तर से नीचे फिसल गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। यूरोपीय बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ी। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार की गिरावट तेज हुई। इस दौरान सेंसेक्स 24,207 और निफ्टी 7,224 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.44% की गिरावट रही। टीईसीके में 2.92%, तेल-गैस में 1.64%, कैपिटल गुड्स में 1.49%, रियल्टी में 1.37%, पावर में 1.16%, बैंकिंग में 0.90%, धातु में 0.87%, एफएमसीजी में 0.31% और ऑटो में 0.18% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.02% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 29 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!