शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 7,400 के पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी बढ़ी है।

निफ्टी (Nifty) 7,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है।

दोपहर 1500 बजे सेंसेक्स 193 अंक यानी 0.78% की मजबूती के साथ 24,877 पर है। निफ्टी 60 अंक यानी 0.82% चढ़ कर 7,423 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.97% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.79% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.16% की मजबूती है। आज के कारोबार में धातु और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.77% की तेजी है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.97%, कैपिटल गुड्स में 1.35%, पावर में 1.30%, रियल्टी में 1.26%, तेल-गैस में 1.21% की मजबूती है। ऑटो में 0.38%, बैंकिंग में 0.21% और टीईसीके में 0.09% की बढ़त है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.67% की गिरावट है। हेल्थकेयर में 0.19% और आईटी में 0.08% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 03 जून 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!