भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की तेजी बढ़ी है।
यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ईसीबी) द्वारा ब्याज दरें घटाने से घरेलू बाजार को बल मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है।
निफ्टी (Nifty) 7,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर है।
दोपहर 1:30 बजे सेंसेक्स 251 अंक यानी 1.00% की मजबूती के साथ 25,271 पर है। निफ्टी 66 अंक यानी 0.88% चढ़ कर 7,540 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.23% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 1.50% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.42% की मजबूती है। आज के कारोबार में तेल-गैस और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.14% की तेजी है। रियल्टी में 3.99%, बैंकिंग में 1.44%, हेल्थकेयर में 1.30%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.87%, एफएमसीजी में 0.84%, ऑटो में 0.69% और कैपिटल गुड्स में 0.27% की मजबूती है। पावर में 0.01% की मामूली बढ़त है। दूसरी ओर, आईटी में 1.12% की गिरावट है। टीईसीके में 0.73% और धातु में 0.62% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 06 जून 2014)
Add comment